"शाला दर्पण परीक्षा परिणाम 2024-25: सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन अंक प्रविष्टि, ग्रेडिंग और डाउनलोड गाइड"

📅 शुक्रवार, 2 मई 2025 📖 3-5 min read

🎀 शाला दर्पण पर ऑनलाइन अंक प्रविष्टि व परिणाम बनाने हेतु मुख्य बिन्दु (सत्र 2024-25)

कक्षा 1 व 2 के लिए ऑनलाइन हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड

सत्र 2024-25 में कक्षा 1 व 2 का परिणाम शाला दर्पण के हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

मुख्य निर्देश:

  1. परिणाम टैब में SA1, SA2 व SA3 की प्रविष्टि:
    शाला दर्पण के "परिणाम" टैब में Summative Assessment (SA1, SA2, SA3) की प्रविष्टि की जानी है।
    • Academic विषय: हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण
    • SA1, SA2 व SA3 में ग्रेड भरने होंगे।
    • Non-Academic विषयों में केवल SA1 व SA3 के ग्रेड भरने हैं।
  2. ऑनलाइन हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड का निर्माण:
    विद्यार्थियों के ग्रेड भरने के पश्चात ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड जनरेट होगा।
  3. रिपोर्ट कार्ड प्रिंट विकल्प:
    इस रिपोर्ट कार्ड का प्रिंटआउट रंगीन या ब्लैक एंड वाइट में, A4 साइज के ग्लॉसी या सामान्य पेपर पर लिया जा सकेगा।

शाला दर्पण परीक्षा परिणाम एवं ग्रेडिंग प्रणाली: सत्र 2024-25

मुख्य बिंदु:

  • कक्षा 1-2 का परिणाम हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड द्वारा जारी होगा।
  • SA1, SA2, SA3 में Academic विषयों के ग्रेड और Non-Academic विषयों के SA1 व SA3 ग्रेड भरना अनिवार्य।
  • रिपोर्ट कार्ड A4 पेपर पर रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट किया जा सकता है।
  • उपस्थिति स्वतः प्रदर्शित होगी।
  • Baseline प्रविष्टि अनिवार्य।

ग्रेडिंग पैटर्न (उदाहरण: हिंदी विषय)

ग्रेड A = 10 अंक, B = 5 अंक, C = 1 अंक
हिंदी की 7 संक्रियाओं में 3 A, 2 B, 2 C ग्रेड: (30+10+2)/70 = 60% = B ग्रेड
0-40% = C, 41-70% = B, 71-100% = A

सह-शैक्षिक गतिविधियाँ

  • 22 संक्रियाओं के आधार पर SA1 व SA3 से सितारों के रूप में प्रदर्शित।
  • "Lock" के बाद ही "Print" विकल्प प्रदर्शित होगा।

कक्षा 3-4

  • परिणाम "शिक्षक एप्प" टैब से डाउनलोड किया जायेगा।
  • SA1, SA2 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण। SA3 में उपरोक्त के साथ स्वास्थ्य, शा.शि., कला शिक्षा, कार्यानुभव।

कक्षा 6-7

  • "परिणाम प्रविष्टि 2024-25" टैब में 6 परीक्षाओं के अंक भरें।
  • Academic विषय: 6, कुल अंकभार 1200।
  • "Generate Result" के माध्यम से परिणाम अपडेट करें, "Verify" करें।
  • "Unverify" का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

कक्षा 9 व 11

  • "परिणाम प्रविष्टि 2024-25" में सभी परीक्षा अंकों की प्रविष्टि करें।
  • अनुपस्थित = -1, चिकित्सा अवकाश = -2, 0 = उपस्थित लेकिन 0 अंक।
  • प्रथम-द्वितीय परख से छूट के नियम RSOS/NIOS छात्रों पर लागू।
  • 36% न्यूनतम उत्तीर्णता, दो विषयों में कृपांक संभव (प्रत्येक 5% या 2%)।
  • प्रायोगिक परीक्षा में कृपांक नहीं।
  • "Generate Result" के बिना अंक अपडेट नहीं होंगे।
  • "Rank/Merit" केवल पहली बार परिणाम घोषणा पर दिखेगी।

सम्पर्क हेतु

परीक्षा संबंधी सहायता के लिए संपर्क करें: राजेश बैरवा, कार्यक्रम अधिकारी, शाला दर्पण प्रकोष्ठ, जयपुर
📞 मोबाइल: 9351677462

शाला दर्पण पर स्थानीय परीक्षा परिणाम बाबत महत्वपूर्ण जानकारी

➤ स्थानीय परीक्षा परिणाम अब शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन तैयार किए जाएँगे।

★ निर्देश:
  • प्रत्येक विद्यालय को कक्षावार और उम्मीदवारवार परीक्षा के अंक समय पर अपलोड करने होंगे।
  • उपयोगकर्ता मैनुअल एवं कक्षा अनुसार अंक वितरण SD होमपेज एवं स्कूल लॉगिन के "परिणाम" टैब पर स्क्रॉलिंग संदेश में उपलब्ध हैं।
  • पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक से बचने हेतु समय से डेटा प्रविष्टि करें।
★ कक्षा अनुसार परिणाम स्वरूप:
कक्षा परिणाम स्वरूप
कक्षा 1 और 2 समग्र प्रगति रिपोर्ट कार्ड
कक्षा 3 और 4 समेटिव आकलन + योग्यता आधारित मूल्यांकन की संयुक्त मार्कशीट
कक्षा 6 और 7 स्थानीय परीक्षा + योग्यता आधारित मूल्यांकन की संयुक्त मार्कशीट
कक्षा 9 और 11 सिद्धांत व व्यावहारिक दोनों के आधार पर अलग-अलग मार्कशीट

★ अंतिम प्रक्रिया:
  • अंकों की प्रविष्टि के बाद ड्राफ्ट परिणाम उपलब्ध होगा।
  • सत्यापन उपरांत अंतिम मार्कशीट का प्रिंट जनरेट किया जा सकेगा।

Admin Panel Access: Government School Info – लॉगिन कर डेटा समय पर दर्ज करें।

यह जानकारी Sarkari Service Prep™ द्वारा जनहित में प्रस्तुत की गई।

Telegram Join Link: https://t.me/sarkariserviceprep


📥 Download Zone:


📌 Useful for Exams:

  • UPSC | RPSC | SSC | REET | Patwar | LDC
  • All India Competitive Exams

Note: Don’t forget to share this post with your friends and join our Telegram for regular updates.

📤 शेयर करें:

💼

सरकारी नौकरी की तैयारी करें!

SSC, Railway, Bank, UPSC के लिए

Visit Now →

💬 टिप्पणियाँ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया टिप्पणी करते समय मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का स्पैम, अपशब्द या प्रमोशनल लिंक हटाया जा सकता है। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है!