IFMS 3.0 में कर्मचारियों के Service Details अद्यतन/सत्यापन संबंधी परिपत्र 2026
राजस्थान सरकार
वित्त (कोष एवं लेखा) विभाग
क्रमांक: एफ.5(द)-75/डीटीआर/IFMS 3.0/11/ 6664
दिनांक: 02/02/2026
परिपत्र
विषय:- IFMS 3.0 में कर्मचारियों के Service Details का अनिवार्य रूप से अद्यतन/सत्यापन सुनिश्चित किए जाने के संबंध में।
राज्य सरकार द्वारा एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (IFMS 3.0) के अंतर्गत पारदर्शिता, सुगमता एवं शुद्धता स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के विभागों, PD खाता संचालकों के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के वेतन, पेंशन एवं अन्य भुगतानों की प्रक्रियाएं संचालित की जा रही है।
IFMS 3.0 में कर्मचारियों की Service Cadre के आधार पर विभिन्न System Validations लागू किए गए हैं, जिनमें Service Category, Sub-Service Category तथा Service Cadre के अनुसार Designation जैसे महत्वपूर्ण फील्ड सम्मिलित हैं। इन फील्ड्स के सही रूप से भर जाने पर कर्मचारी का Parent Department, सेवानीवृत्ति की तिथि, Pay Level आदि विवरण स्वतः प्रदर्शित होते हैं तथा वेतन, पेंशन एवं अन्य देयकों का निर्धारण System Defined नियमों के अनुसार किया जाता है।
वर्तमान में Pay Manager / PR Pay Manager से माइग्रेट किए गए डेटा में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के Service Details से संबंधित फील्ड्स या तो रिक्त हैं अथवा त्रुटिपूर्ण रूप से भरे गए हैं। यद्यपि IFMS 3.0 में उक्त फील्ड्स के अद्यतन/सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, तथापि विभिन्न आहरण एवं वितरण अधिकारियों (DDOs) द्वारा उक्त कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। इसके परिणामस्वरूप महालेखाकार, राजस्थान द्वारा कर्मचारियों के अनियमित भुगतानों से संबंधित प्रकरण राज्य सरकार की जानकारी में लाए जा रहे हैं।
इस संबंध में पूर्व में भी वित्त (कोषागार एवं लेखा) विभाग द्वारा पत्र क्रमांक 4823 दिनांक 14.10.2025 के माध्यम से समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद वर्तमान में काफी संख्या में कर्मचारियों के Service Details IFMS 3.0 में अद्यतन नहीं किए गए हैं, जिससे System Validations प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रहे हैं।
अतः IFMS 3.0 में लागू सभी System Validations को पूर्णतः प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निम्नानुसार निर्देश जारी किए जाते हैं:-
- समस्त विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों की Service Details, Service Category, Sub-Service Category, Designation as per service cadre आदि IFMS 3.0 में Service Cadre के अनुसार सही रूप से सत्यापित एवं अद्यतन किए जाएं।
- यह कार्य संबंधित DDOs द्वारा तत्काल प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।
- उपर्युक्त समस्त डेटा का अद्यतन एवं सत्यापन सही रूप से नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित DDO एवं विभागाध्यक्ष पूर्णतः उत्तरदायी होंगे।
- IFMS 3.0 एक प्रणाली-आधारित सुविधा प्रदान करता है। प्रणाली में गलत मैपिंग अथवा किसी भी प्रकार के अनियमित भुगतान के प्रकरणों में GF&AR के प्रावधानों के अनुसार संबंधित कार्यालयाध्यक्ष का दायित्व निर्धारित होगा।
- जिन कार्मिकों का डेटा अपडेट नहीं होगा उनका माह मार्च 2026 देय माह अप्रैल 2026 का वेतन बिल नहीं बनाया जा सकेगा, जिसके लिए आहरण वितरण अधिकारी ही उत्तरदायी होंगे।
समस्त विभागाध्यक्षों से अपेक्षा है कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए माह फरवरी 2026 एवं माह मार्च 2026 के वेतन भुगतान से पूर्व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे, ताकि IFMS 3.0 के माध्यम से पारदर्शी, नियमसम्मत एवं त्रुटिरहित भुगतान प्रणाली स्थापित की जा सके।
(हस्ताक्षर)
(राजन विशाळ)
शासन सचिव, वित्त (बजट)
IFMS 3.0 Service Details Update Order 2026 – वेतन बिल रोकने संबंधी वित्त विभाग का महत्वपूर्ण परिपत्र
✔ जारीकर्ता – वित्त (कोष एवं लेखा) विभाग, राजस्थान
✔ दिनांक – 02 फरवरी 2026
✔ विषय – IFMS 3.0 में Service Details का अनिवार्य अद्यतन/सत्यापन
✔ चेतावनी – डेटा अपडेट नहीं होने पर मार्च 2026 का वेतन बिल जारी नहीं होगा
📌 आदेश का उद्देश्य
IFMS 3.0 प्रणाली में कर्मचारियों की Service Category, Sub-Service Category, Service Cadre एवं Designation सही रूप से अपडेट कर System Validations को प्रभावी बनाना।
🎯 मुख्य निर्देश
- सभी कर्मचारियों की Service Details IFMS 3.0 में सत्यापित एवं अद्यतन की जाए।
- कार्य DDO द्वारा तत्काल प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए।
- त्रुटि की स्थिति में DDO एवं विभागाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।
- डेटा अपडेट नहीं होने पर मार्च 2026 का वेतन बिल नहीं बनेगा।
📊 इस आदेश का प्रभाव
✔ सभी विभागीय कर्मचारी
✔ DDO (Drawing & Disbursing Officer)
✔ विभागाध्यक्ष
✔ वेतन बिल निर्माण प्रणाली
📜 आधिकारिक आदेश (शब्दशः)
राजस्थान सरकार, वित्त (कोष एवं लेखा) विभाग, क्रमांक: एफ.5(द)-75/डीटीआर/IFMS 3.0/11/6664 दिनांक 02/02/2026 द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार IFMS 3.0 में कर्मचारियों के Service Details का अनिवार्य रूप से अद्यतन/सत्यापन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
(यहाँ पूर्ण आदेश का शब्दशः विवरण पूर्व सेक्शन में प्रकाशित अनुसार सम्मिलित है।)
❓ FAQ
प्रश्न: क्या वेतन रोक दिया जाएगा?
उत्तर: यदि Service Details अपडेट नहीं है तो मार्च 2026 का वेतन बिल जारी नहीं होगा।
प्रश्न: जिम्मेदार कौन होगा?
उत्तर: संबंधित DDO एवं विभागाध्यक्ष।
⚠ अस्वीकरण
यह लेख राजस्थान वित्त विभाग द्वारा जारी आधिकारिक परिपत्र पर आधारित है। अंतिम पुष्टि हेतु विभागीय वेबसाइट देखें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया टिप्पणी करते समय मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का स्पैम, अपशब्द या प्रमोशनल लिंक हटाया जा सकता है। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है!