Rajasthan Class 9 & 11 Annual Exam 2026 Security Order | राजस्थान कक्षा 9 व 11 वार्षिक परीक्षा 2026 प्रश्नपत्र सुरक्षा आदेश

📅 मंगलवार, 3 मार्च 2026 📖 पूरा लेख

कार्यालय, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर

क्रमांक :- शिविर/प्राशि/पंपव/समान परीक्षा/9 व 11/2025–26 दिनांक:- यथा ई हस्ताक्षर

1. समस्त जिला कलेक्टर, राजस्थान।
2. समस्त जिला पुलिस अधीक्षक, राजस्थान।
3. पुलिस आयुक्त जयपुर, जोधपुर।

विषय :- बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के अन्तर्गत कक्षा 9 व 11 वार्षिक परीक्षा (सत्र 2025–26) के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था बाबत।

महोदय,

उपर्युक्त विषयान्तर्गत दिनांक 07 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के अन्तर्गत कक्षा 9 व 11 वार्षिक परीक्षा (सत्र 2025–26) राज्य के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों/परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन पैटर्न अनुरूप सम्पूर्ण राज्य में समान प्रश्नपत्र तथा समान समय विभाग चक्र द्वारा होता है। अतः इस परीक्षा आयोजन में भी प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षा का सफल आयोजन विभाग की प्राथमिकता है। परीक्षा आयोजन की तैयारी हेतु निम्नानुसार कार्य किये जाएंगे–

1. जिला मुख्यालय के निर्धारित राजकीय कार्यालय/विद्यालय पर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा अथवा उनके द्वारा अधिकृत प्रभारी अधिकारी को दिनांक: 28.02.2026 (शनिवार) से प्रश्न पत्र के पैकेट्स/बॉक्स गोपनीय फर्म के प्रतिनिधि द्वारा हस्तांतरित किये जाएंगे।

2. जिला/ब्लॉक स्तरीय संग्रहण/वितरण केन्द्र पर आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था की जावे।

3. प्रश्नपत्र संबंधित पीईईओ/यूसीईईओ/प्रधानाचार्य/संस्थाप्रधान/केन्द्राधीक्षक के माध्यम से पुलिसथानों/एकल परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सुरक्षा के साथ यथाशीघ्र पहुंचाए जाएंगे। उक्तानुसार यथोचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का श्रम करावें।

संलग्नक :- परीक्षा कार्यक्रम की प्रति।

भवदीय

(सीताराम जाट)
I.A.S
निदेशक
माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर

RajKaj Ref No.: 20821306

Rajasthan Class 9 & 11 Annual Exam 2026 – Question Paper Security Order



📌 परिचय

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बीकानेर द्वारा कक्षा 9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षा (सत्र 2025-26) राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के अंतर्गत बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही है।

यह परीक्षा 07 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक राज्य के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में आयोजित होगी।

विभाग द्वारा प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, संग्रहण एवं वितरण हेतु जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।


📚 पाठ्यक्रम (Board Pattern Based)

✔ परीक्षा पूर्णतः बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आधारित होगी।
✔ सम्पूर्ण राज्य में समान प्रश्नपत्र लागू होंगे।
✔ निर्धारित समय-सारणी अनुसार सभी विद्यालयों में परीक्षा आयोजित होगी।


🗓️ परीक्षा टाइम टेबल

📅 परीक्षा प्रारंभ: 07 मार्च 2026
📅 परीक्षा समाप्ति: 19 मार्च 2026

विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम संबंधित विद्यालयों को पृथक से उपलब्ध कराया गया है।


🔐 प्रश्न पत्र सुरक्षा व्यवस्था

  • 28 फरवरी 2026 से जिला शिक्षा अधिकारी को गोपनीय फर्म प्रतिनिधि द्वारा प्रश्नपत्र हस्तांतरित किए जाएंगे।
  • जिला एवं ब्लॉक स्तरीय संग्रहण/वितरण केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य।
  • प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
  • केंद्राधीक्षक एवं संस्थाप्रधान सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

❓ FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. परीक्षा कब आयोजित होगी?
Ans: 07 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक।

Q2. क्या प्रश्नपत्र पूरे राज्य में समान होंगे?
Ans: हाँ, सम्पूर्ण राज्य में समान प्रश्नपत्र लागू होंगे।

Q3. प्रश्नपत्र सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी?
Ans: जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विद्यालय प्रशासन की।

Q4. यह परीक्षा किस पैटर्न पर आधारित है?
Ans: पूर्णतः बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आधारित।


📢 आधिकारिक आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।

✍️ लेखक: सुरेंद्र सिंह चौहान
पूर्व शिक्षा अधिकारी, राजस्थान · 1991–2025 · शिक्षण, प्रशिक्षण एवं प्रशासन · परिचय
विज्ञापन

📤 शेयर करें:

नियम, आदेश और सेवा-संबंधी अपडेट

सत्यापित जानकारी के लिए वेबसाइट सेव करें और अपडेट पढ़ते रहें।

Home →

💬 टिप्पणियाँ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया टिप्पणी करते समय मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का स्पैम, अपशब्द या प्रमोशनल लिंक हटाया जा सकता है। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है!