UDISE Plus 2026-27 Calendar Rajasthan Order | यू-डायस प्लस 2026-27 कैलेंडर राजस्थान आदेश

📅 गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 📖 पूरा लेख
UDISE Plus 2026-27 Calendar Rajasthan | यू-डायस प्लस 2026-27 कैलेंडर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद : यू-डायस प्लस 2026-27 कैलेंडर एवं विद्यालय, शिक्षक व विद्यार्थी डेटा पूर्ण करने संबंधी आदेश

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद

ब्लॉक-5, द्वितीय एवं तृतीय तल

डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल परिसर, जे.एल.एन मार्ग, जयपुर

Mail ID – [email protected]

क्रमांकः राज्यकीय-पत्र/यू-डाइस/2026-27/

दिनांकः

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं

पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा,

समस्त जिला।

विषयः राज्य में संचालित सभी विद्यालयों द्वारा नवीन शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु यूडाइस प्लस पोर्टल पर कार्य प्रारम्भ कर पिछले वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन किये जाने के विद्यालय, शिक्षक व विद्यार्थी का डेटा पूर्ण करने बाबत।

उपर्युक्त विषयान्तर्गत लेख है कि स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य के प्राथमिक एवं पूर्व प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व केवल प्री-प्राइमरी स्तर के संचालित सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों सहित मदरसा की समस्त प्रकार की शैक्षिक सूचनाओं को संकलित किये जाने के उद्देश्य से एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (UDISE: Unified District Information System for Education) विकसित की गई है।

यूडाइस के आंकड़ों का संकलन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म https://udiseplus.gov.in के माध्यम से विद्यालय स्तर से किया जाता है। राज्य में समस्त विद्यालयों में नवीन शैक्षणिक वर्ष 01-04-2026 से प्रारम्भ हो चुका है। इसी क्रम में यूडाइस प्लस पोर्टल पर नवीन शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के आंकड़ों का संकलन प्रारम्भ होने जा रहा है। अतः सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों से निम्न यूडाइस कैलेंडर अनुसार समयबद्ध रूप से डेटा संकलन का कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करावें।

यू-डाइस 2026-27 कैलेंडर

क्र.सं. गतिविधि का नाम समयावधि कार्य पूर्णता स्तर
1. नवीन शैक्षणिक वर्ष प्रारम्भ 01 अप्रैल 2026
भाग प्रथम— नवीन कोड / स्थायी व अस्थायी बंद विद्यालय कोड एक्टिवेशन / प्रोफाइल अपडेशन
2. नवीन यूडाइस आवंटन 01 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय स्तर से निर्धारित दिनांक तक विद्यालय स्तर से निर्धारित नवीन यूडाइस प्रपत्र में आवेदन के उपरान्त ब्लॉक स्तर से आवेदन अपलोड करना।
4. पूर्व कोड आवंटित अस्थायी / पूर्ण स्थायी बंद विद्यालयों के लॉगिन एक्टिवेशन 20 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय स्तर से निर्धारित दिनांक अनुसार विद्यालय स्तर से निर्धारित यूडाइस प्रपत्र A-01 में आवेदन के उपरान्त ब्लॉक स्तर से आवेदन अपलोड करना।
3. विद्यालय द्वारा बेसिक प्रोफाइल अपडेशन कार्य 20 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय स्तर से निर्धारित दिनांक तक विद्यालय स्तर से निर्धारित यूडाइस प्रपत्र A-01 में आवेदन के उपरान्त ब्लॉक स्तर से आवेदन अपलोड करना।
भाग द्वितीय— (विद्यालय द्वारा प्रथम भाग पूर्ण करने उपरान्त) Student Movement and Progression
5. पिछले वर्ष में प्रदर्शित विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन एक्टिविटी कार्य 13 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक स्टूडेंट मॉड्यूल में Student Movement and Progression लिंक के माध्यम से पिछले वर्ष में प्रदर्शित विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम व उपस्थिति दर्ज कर कार्य पूर्ण करना।
6. विद्यार्थियों की स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र व एनएसओ विद्यार्थियों को ड्रॉप-बॉक्स में भेजना 13 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक विद्यालय स्तर से अपने यूडाइस स्टूडेंट मॉड्यूल के माध्यम से। (विद्यार्थी द्वारा प्रोग्रेशन एक्टिविटी साथ-साथ या उसके बाद ही किया जा सकेगा)
भाग तृतीय— (विद्यालय द्वारा द्वितीय भाग पूर्ण करने उपरान्त)
7. सत्र में विद्यालयों में प्रवर्धित विद्यार्थियों को ड्रॉपबॉक्स से इम्पोर्ट कर / नवीन डेटा इन्द्राज कर विद्यालय में जोड़कर विद्यार्थी प्रोफाइल पूर्ण करना 01 जून 2026 से 30 अगस्त 2026 तक विद्यालय स्तर से अपने यूडाइस स्टूडेंट मॉड्यूल के माध्यम से दूसरे विद्यालय से आये विद्यार्थियों को इम्पोर्ट करना। कक्षा प्री-प्राइमरी व एक के विद्यार्थियों को जोड़ना। राष्ट्रीय स्तर से सुविधा प्रारम्भ होने पर कक्षा 2 से 12 तक के विद्यार्थियों को आधार नंबर की सहायता से विद्यालय / ब्लॉक स्तर से जोड़ना।
8. विद्यार्थियों के आधार की जानकारी इन्द्राज कर आधार आईडी बनाना। राष्ट्रीय स्तर से निर्धारित दिनांक अनुसार विद्यार्थी के प्रोफाइल पूर्ण करने के उपरान्त। विद्यार्थियों के अभिभावकों से आधार आईडी बनाये जाने का सहमति पत्र प्राप्त कर पोर्टल पर अपलोड करना। (यह कार्य भाग द्वितीय का कार्य पूर्ण करने के उपरान्त ही किया जा सकेगा।)
9. यूडाइस के तीनों मॉड्यूल (प्रोफाइल / शिक्षक / विद्यार्थी) को पोर्टल पर पूर्ण कर सर्टिफिकेशन करना 01 सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक समस्त विद्यालयों द्वारा यूडाइस सभी मॉड्यूल का कार्य पूर्ण कर सर्टिफिकेशन करना।

विद्यालय स्तर के कार्य—

  • विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों का 2025-26 से 2026-27 में प्रोग्रेशन करना—
  • सर्वप्रथम विद्यालय को https://udiseplus.gov.in के मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध लिंक Know Your School के द्वारा अपने विद्यालय के यूडाइस कोड की वर्तमान स्थिति की जांच करनी है। प्रोग्रेशन केवल Operational विद्यालय द्वारा ही किया जा सकेगा। Operational के अलावा अन्य स्थिति वाले विद्यालयों द्वारा प्रोग्रेशन का कार्य नहीं किया जाना है।
  • विद्यालय को प्रोग्रेशन का कार्य करने से पूर्व अपने विद्यालय की बेसिक प्रोफाइल की जांच करनी है। जिसमें विद्यार्थियों को सही प्रोग्रेशन हो सके। विद्यालय अपनी बेसिक प्रोफाइल पोर्टल पर उपलब्ध School Directory / User Management मॉड्यूल में लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं। बेसिक प्रोफाइल को A01 व आवश्यक दस्तावेजों सहित सम्बन्धित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से करवाया जा सकेगा। विद्यालय यह भी ध्यान रखे कि जब तक विद्यालय की बेसिक प्रोफाइल अपडेट ना हो जाये तब तक विद्यार्थी प्रोग्रेशन का कार्य नहीं किया जाये।
  • विद्यालयों द्वारा बेसिक प्रोफाइल सही होने / अद्यतन होने के पश्चात यूडाइस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल में लॉगिन उपरान्त वर्ष 2026-27 सेलेक्ट कर बाँये पैनल में उपलब्ध Student Movement and Progression -> Progression Activity -> Go -> Select Class -> Select Section -> Go के माध्यम से प्रदर्शित सभी कक्षा व सेक्शन के सभी विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन का कार्य किया जाना है।
  • विद्यार्थी के प्रोग्रेशन में प्रत्येक विद्यार्थी की चार कॉलम की सूचना (Progression Status, Last year Mark in Percentage 2025-26, No. of Day Attended in 2025-26, Schooling Status) अंकित की जानी है तथा अंतिम कॉलम में प्रदर्शित अपडेट लिंक के माध्यम से सेव किया जाना है।
  • जिन विद्यार्थियों ने किसी भी कारण से विद्यालय से छोड़ दिया है या विद्यालय द्वारा विद्यार्थी की टीसी जारी की जा चुकी है उस स्थिति में Schooling Status कॉलम में Left School with TC / Without TC सेलेक्ट किया जाना है। जिससे विद्यार्थी अन्य विद्यालय के Import किये जाने हेतु Drop Box में उपलब्ध हो सके और देश में किसी भी विद्यालय द्वारा Import किया जा सके।
  • प्रोग्रेशन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर प्रत्येक विद्यार्थी के सामने अंतिम कॉलम उपलब्ध Correction लिंक के माध्यम से सही किया जा सकेगा।
  • विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्रोग्रेशन होने के पश्चात बाँये पैनल में उपलब्ध Student Movement and Progression -> Progression Activity -> Finalize Progression के माध्यम से प्रोग्रेशन कार्य को पूर्ण किया जाना है। प्रोग्रेशन को पूर्ण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लेवें कि सभी विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन सही किया गया है क्योंकि Progression Finalize होने के उपरान्त उसमें करेक्शन / अद्यतन संभव नहीं होगा। Progression Finalize करने के उपरान्त ही विद्यालय का प्रोग्रेशन का कार्य पूर्ण माना जायेगा।
  • प्रोग्रेशन का कार्य पूर्ण होने के उपरान्त जो विद्यार्थी अन्य विद्यालयों से टीसी के साथ स्थानान्तरित होकर प्रवेश लिया है उनको स्टूडेंट मॉड्यूल में उपलब्ध Import ऑप्शन द्वारा Permanent Education Number (PEN) की सहायता से विद्यालय में प्रदर्शित किया जा सकेगा। यदि विद्यार्थी द्वारा Permanent Education Number (PEN) नहीं बताया जाता है या बिना टीसी के प्रवेश लेता है तो स्टूडेंट मॉड्यूल में उपलब्ध Global Search ऑप्शन के माध्यम से PEN की जानकारी प्राप्त विद्यालय में पोर्टल पर इम्पोर्ट किया जाएगा।
  • यदि विद्यार्थी को किसी भी कारण पुराने विद्यालय द्वारा ड्रॉप-बॉक्स में नहीं भेजा गया है तो विद्यालय द्वारा प्रवेशित विद्यार्थी हेतु स्टूडेंट लॉगिन में उपलब्ध Student Release Request मॉड्यूल के माध्यम से राज्य के अन्दर या अन्य राज्यों के विद्यालयों को PEN के माध्यम से विद्यार्थी को ड्रॉप-बॉक्स में भेजने हेतु रिक्वेस्ट लगाई जाएगी। उनके उपरान्त पुराने विद्यालय द्वारा विद्यार्थी को ड्रॉप-बॉक्स में भेजने के उपरान्त इम्पोर्ट किया जाएगा।
  • यदि PEN की सहायता से विद्यार्थी को पोर्टल इम्पोर्ट किये जाने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अपने सम्बन्धित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी / अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक का सम्पर्क किया जा सकता है।
  • यदि विद्यालय में ऐसे विद्यार्थी प्रवेश लेता है जिसका यूडाइस पोर्टल पर कोई पूर्व रिकॉर्ड नहीं है। आधार नम्बर की सहायता से पोर्टल पर सुविधा प्रारम्भ होने पर सीधा इन्द्राज किया जाएगा।
  • विद्यालय का प्रोग्रेशन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही सत्र 2026-27 से सम्बन्धित विद्यार्थी प्रोफाइल अपडेशन एवं आधार आईडी जनरेशन का कार्य किया जा सकेगा।
  • ऐसे विद्यालय जिनका यूडाइस प्लस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है वे नवीन यूडाइस कोड आवंटन हेतु आवेदन कर सकेंगे। ऐसे विद्यालय जिनको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यूडाइस प्लस प्रारम्भ होने से पूर्व ऑफलाइन कोड आवंटित है तथा पिछले वर्षों में यूडाइस प्लस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डेटा इन्द्राज नहीं किया है ऐसे विद्यालय भी नवीन यूडाइस कोड आवंटन करवा सकेंगे क्योंकि वर्तमान में केवल ऑनलाइन पोर्टल पर आवंटित कोड ही मान्य है।
  • सर्वप्रथम नवीन कोड आवंटन करवाने वाले विद्यालयों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म https://udiseplus.gov.in पर उपलब्ध Know Your School लिंक या https://kys.udiseplus.gov.in/#/home लिंक के माध्यम से अपने विद्यालय की जानकारी प्राप्त कर सुनिश्चित करें कि पूर्व में विद्यालय को यूडाइस कोड आवंटित तो नहीं है। यदि पूर्व में आवंटित है एवं Temporary Close / Permanent Close / Merged / Sanctioned But Not Operational स्थिति में हो तो नवीन कोड हेतु आवेदन नहीं करें। एवं उपर्युक्त कोड की संलग्न बेसिक प्रोफाइल अपडेटशन प्रपत्र A01 की सहायता से अपडेट करवाकर डेटा इन्द्राज कराने के कार्य सम्पादित करें।
  • उपर्युक्त वर्णित Know Your School लिंक के माध्यम से विद्यालय की जानकारी प्राप्त होने पर संलग्न नवीन यूडाइस आवंटन आवेदन व प्रपत्र A02 में सभी सूचनाएं अंकित कर निर्धारित स्थान पर संस्था प्रधान सत्यापित व विद्यालय मुहर सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर सम्बन्धित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। उनके उपरान्त विद्यालय ब्लॉक कार्यालय से यूडाइस प्लस पोर्टल का आवेदन क्रमांक लेना भी सुनिश्चित करेंगे जिससे पोर्टल पर आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन देखा जा सकें।
  • Know Your School लिंक के अनुसार पूर्व में यूडाइस आवंटित विद्यालय जो Temporary Close / Permanent Close / Merged / Sanctioned But Not Operational स्तर के हैं, नवीन क्रमोन्नति वाले विद्यालय, संकाय परिवर्तन वाले विद्यालय, नवीन संचालित प्री-प्राइमरी स्तर प्रारम्भ करने वाले विद्यालय बेसिक प्रोफाइल अपडेशन प्रपत्र A01 को पूर्ण भरकर आवश्यकतानुसार अपडेशन / क्रमोन्नति सम्बन्धित दस्तावेज संलग्न कर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी में जमा करायेंगे।
  • विद्यालय यह ध्यान रखे कि प्रपत्र A01 / A02 के सभी कॉलम अनिवार्य रूप से भरे हों तथा आवश्यकतानुसार मान्यता / मान्यता में अपडेशन / क्रमोन्नति की कॉपी संलग्न हों। अधूरे भरे हुए प्रपत्र से यूडाइस कोड आवंटित नहीं हो सकेगा व बेसिक प्रोफाइल अपडेट नहीं हो सकेगी।

○ नवीन यू-डाइस कोड आवंटन / बेसिक प्रोफाइल अपडेशन करवाना—

यूडाइस पोर्टल पर विद्यालय को कार्य करने हेतु 11 अंकीय यूनिक आईडी यूडाइस कोड की आवश्यकता होती है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु ऐसे राजकीय व गैर राजकीय विद्यालय जिनको यूडाइस कोड आवंटित नहीं है, नवीन यूडाइस कोड आवंटन करवा सकेंगे तथा पूर्व में कोड आवंटित विद्यालय अपने बेसिक प्रोफाइल को अपडेट कर सकेंगे।

क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (पीईईओ / यूसीईईओ) कार्यालय के कार्य—

  • वर्ष 2026-27 से यूडाइस पर सीआरसीसी लॉगिन प्रारम्भ किया जा रहा है जिसकी सहायता से समस्त सीआरसीसी (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) विद्यालय यथा— पीईईओ / यूसीईईओ अपने क्षेत्र के समस्त व गैर राजकीय विद्यालयों के यूडाइस डेटा संकलन कार्य की प्रगति की दैनिक समीक्षा के अनुसार पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे।
  • सर्वप्रथम समस्त सीआरसीसी अपने परिक्षेत्र की समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों की सूची बनायेंगे। सूची के आधार पर लॉगिन पर प्रदर्शित समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में से परिक्षेत्र के बाहर के विद्यालय को तो ब्लॉक कार्यालय को सूचित कर सीआरसीसी अद्यतन करवाना सुनिश्चित करेंगे।
  • यदि परिक्षेत्र में विद्यालय संचालित है और किसी भी कारण से यूडाइस पोर्टल पर संचालित नहीं है तो विद्यालय व ब्लॉक को सूचित कर यूडाइस कोड नहीं होने की स्थिति में नवीन यूडाइस कोड एवं पोर्टल पर स्थायी / अस्थायी रूप बंद होने की स्थिति में यूडाइस पोर्टल पर ऑपरेशनल करवाना सुनिश्चित करेंगे।
  • सीआरसीसी अपने परिक्षेत्र के ऐसे विद्यालय जो कि यूडाइस पर ऑपरेशनल हैं तथा वास्तविकता में संचालित नहीं है, की सूचना ब्लॉक कार्यालय को प्रेषित करेंगे। ऐसे राजकीय विद्यालय जो राज्य सरकार द्वारा मर्ज कर दिये गये हैं को ब्लॉक कार्यालय की सहायता से मर्ज करवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कार्य—

  • विद्यालयों से नवीन यूडाइस आवंटन आवेदन पत्र A02 / बेसिक प्रोफाइल अपडेशन प्रपत्र A01 प्राप्त करेंगे तथा इस हेतु निम्न प्रकार से रजिस्टर का संधारण करेंगे—
क.सं. प्राप्ति दिनांक प्रपत्र का प्रकार (A01/A02) संस्था का नाम व पता सम्पर्क सूत्र पोर्टल पर अपलोड / एडीपीसी कार्यालय भेजने की दिनांक वि.वि.
  • विद्यालयों से प्राप्त नवीन यूडाइस आवंटन आवेदन व प्रपत्र A02 को जमा करने से पूर्व आवश्यक रूप से जांच करेंगे कि आवेदन पूर्ण भरा हुआ है एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न है।
  • विद्यालयों से प्राप्त नवीन यूडाइस आवंटन प्रपत्र A02 को प्रमाणित कर जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय को अग्रेषित करने से पूर्व आवश्यक रूप से यूडाइस डेटा में जांच कर सुनिश्चित करेंगे कि पूर्व में विद्यालय को यूडाइस कोड आवंटित है या नहीं। यदि पूर्व में आवंटित है तो विद्यालय को सूचित कर A02 के स्थान पर A01 प्राप्त कर बेसिक प्रोफाइल अपडेट करवायेंगे। यदि पूर्व में आवंटित नहीं है तो यूडाइस कोड आवंटित प्रपत्र A02 को प्रमाणित कर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक को अग्रेषित कर यूडाइस पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करेंगे।
  • विद्यालयों से प्राप्त बेसिक प्रोफाइल अपडेशन प्रपत्र A01 को कार्यालय में जमा करने से पूर्व आवश्यक रूप से जांच कर सुनिश्चित करेंगे कि आवेदन पूर्ण भरा है एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं। साथ ही यूडाइस कोड व वर्तमान विद्यालय का नाम पोर्टल के अनुसार सही है।
  • विद्यालयों से प्राप्त पूर्ण भरे बेसिक प्रोफाइल अपडेशन प्रपत्र A01 को प्रमाणित कर आवश्यक दस्तावेज, प्रमाणीकर्ता के नाम व मोहर सहित यूडाइस प्लस पोर्टल पर प्राप्ति दिनांक को ही यूडाइस प्लस पोर्टल पर मैनेजमेंट मॉड्यूल में ब्लॉक लॉगिन से अपलोड किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
  • विद्यार्थी प्रोग्रेशन की प्रगति की समीक्षा कर समय पर विद्यालयों से समय पर पूर्ण करवाना।

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय के कार्य—

  • मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी से अग्रेषित एवं प्रमाणित नवीन यूडाइस आवंटन प्रपत्र A02 की पूर्णता व आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर सुनिश्चित करेंगे कि विद्यालयों को पूर्व में यूडाइस कोड आवंटित तो नहीं है। पूर्व में आवंटन नहीं होने की स्थिति में नवीन कोड आवंटन हेतु प्रमाणित कर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। पूर्व में यूडाइस कोड आवंटित होने की स्थिति में पुनः ब्लॉक कार्यालय को आवंटित यूडाइस कोड की जानकारी सहित लौटा दी कार्यवाही करेंगे।
  • ऐसे विद्यालय जिनको यूडाइस कोड पूर्व में आवंटित है तथा Permanent Close स्तर में सूचना राज्य कार्यालय स्तर पर भिजवाना सुनिश्चित करेंगे जिससे विद्यालय को प्रारम्भ किये Temporary Close स्तर में परिवर्तित किया जा सके तथा विद्यालय हेतु प्रपत्र A01 अपलोड प्रारम्भ किया जा सके।
  • पूर्व में आवंटन नहीं होने की स्थिति में नवीन यूडाइस आवंटन प्रपत्र A02 को प्रमाणित कर प्राप्ति दिनांक को ही यूडाइस पोर्टल पर मैनेजमेंट मॉड्यूल जिला एमआईएसएस प्रभारी के लॉगिन से अपलोड किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
  • ब्लॉक स्तर से प्राप्त आवेदन पत्रों की सूचना संकलन हेतु एक रजिस्टर भी संधारित करेंगे।
  • जिला स्तर से अपलोड किये गये नवीन यूडाइस कोड आवंटन प्रपत्र को राज्य स्तर से ऑनलाइन अग्रेषित किये जाने के उपरान्त शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विद्यालय को नवीन यूडाइस कोड आवंटित होता है।
  • शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आवेदन पत्र पूर्ण भरा नहीं होने या मोहर व प्रमाणीकर्ता के हस्ताक्षर न होने या आवश्यक मान्यता दस्तावेज पूर्ण या स्पष्ट योग्य नहीं होने की स्थिति में राज्य स्तर से अग्रेषित आवेदन को अस्वीकार कर अपडेशन के लिए वापस राज्य स्तर पर लौटा दिया जाता है। इस वापस प्राप्त आवेदन पत्र को राज्य स्तर से जिला स्तर को लौटाया जाता है। सभी जिला लौटाये गये आवेदन पत्रों की आवश्यक संशोधन कर पुनः अग्रेषित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
  • सभी अग्रेषित आवेदन पत्रों की स्थिति जिला एमआईएसएस प्रभारी के लॉगिन से यूडाइस पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।
  • विद्यार्थी प्रोग्रेशन की प्रगति की समीक्षा कर ब्लॉक व सीआरसीसी को निर्देशित कर समय पर पूर्ण करवाना।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय के कार्य—

  • यूडाइस आवंटन प्रक्रिया की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करेंगे एवं सुनिश्चित करेंगे कि सभी कार्य राज्य स्तर से जारी समय सीमा के अनुसार सम्पन्नित हों।
  • यह सुनिश्चित करेंगे कि सम्बन्धित जिले के सभी राजकीय, गैर राजकीय, केन्द्र सरकार अधीन विद्यालय एवं मदरसा यूडाइस पोर्टल पर पंजीकृत हो तथा यूडाइस का डेटा अपलोड करने की कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करेंगे।
  • यह सुनिश्चित करेंगे कि ये गैर राजकीय विद्यालय जो आरटीई एक्ट के अन्तर्गत 25 प्रतिशत विद्यार्थियों का पुनर्भरण प्राप्त कर रहे हैं वे सभी यू-डाइस रूप से यूडाइस प्लस पोर्टल पर पंजीकृत हो तथा ऑपरेशनल स्तर पर रहें। इस कार्य हेतु जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय माध्यमिक) व जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय प्राथमिक) को निर्देशित कर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे।

(डॉ. रश्मि शर्मा)

राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त

प्रतिलिपि निम्न को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित है—

  1. निजी सचिव, श्रीमान अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार।
  2. निजी सचिव, राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा जयपुर।
  3. निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर।
  4. निदेशक, प्राथमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर।
  5. निदेशक, संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान।
  6. निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान।
  7. निदेशक, जनजाति क्षेत्रीय विकास, उदयपुर।
  8. सचिव, मदरसा बोर्ड, राजस्थान जयपुर।
  9. सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, राजस्थान जयपुर।
  10. निदेशक, समेकित महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर।
  11. निजी सहायक, अति. राज्य परियोजना निदेशक, प्रथम / द्वितीय, समग्र शिक्षा जयपुर।
  12. वित्तीय सलाहकार, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर।
  13. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा समस्त जिला।
  14. अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, समस्त जिले।
  15. जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक मुख्यालय), समस्त जिले।
  16. जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक मुख्यालय), समस्त जिले।
  17. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन ब्लॉक परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा समस्त जिले।
  18. नोडल अधिकारी, यूडाइस प्लस (संस्कृत शिक्षा, मदरसा, समेकित महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजातीय क्षेत्रीय विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग)।
  19. पीईईओ एवं यूसीईईओ, समस्त जिले।
✍️ लेखक: सुरेंद्र सिंह चौहान
पूर्व शिक्षा अधिकारी, राजस्थान · 1991–2025 · शिक्षण, प्रशिक्षण एवं प्रशासन · परिचय
विज्ञापन

📤 शेयर करें:

नियम, आदेश और सेवा-संबंधी अपडेट

सत्यापित जानकारी के लिए वेबसाइट सेव करें और अपडेट पढ़ते रहें।

Home →

💬 टिप्पणियाँ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया टिप्पणी करते समय मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का स्पैम, अपशब्द या प्रमोशनल लिंक हटाया जा सकता है। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है!