प्रश्न: राजपत्रित अधिकारी की MACP पात्रता - एक विस्तृत विश्लेषण
एक राजपत्रित अधिकारी को 20 वर्ष अक्टूबर 2023 में पूरे हो रहे हैं, परंतु उसके तीन संताने हैं। उन्हें MACP कब से मिलेगी? कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।
उत्तर:
1. राजपत्रित अधिकारी होने के कारण, उनकी दूसरी एसीपी (Assured Career Progression) सामान्यतः 20 वर्ष की सेवा पर अक्टूबर 2023 में देय थी।
किंतु, तीन संतान होने के कारण वित्त विभाग द्वारा जारी 18.12.2020 के आदेशानुसार उन्हें 3 वर्ष विलम्ब से एसीपी अक्टूबर 2026 में मिलती।
2. चूंकि वित्त विभाग द्वारा 06.10.2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार MACP नियम लागू होने से राजपत्रित कार्मिकों को भी अधीनस्थ सेवा के कार्मिकों के समान 9, 18 एवं 27 वर्ष की सेवा पर दिनांक 01.04.2023 से MACP देने का प्रावधान किया गया है।
3. अतः MACP नियमों के अनुसार, इनको अक्टूबर 2026 के स्थान पर 01.04.2023 से 3 वर्ष विलम्ब से 01.04.2026 को द्वितीय MACP का लाभ देय होगा।
📚 लर्निंग आउटकम्स (Learning Outcomes)
- MACP के पुराने नियम और संतान संख्या के आधार पर एसीपी में देरी के प्रावधान को समझना।
- वित्त विभाग द्वारा 06.10.2023 की नई MACP अधिसूचना का महत्व जानना।
- राजपत्रित कार्मिकों पर नए MACP नियमों (9, 18, 27 वर्ष) के प्रभाव को समझना।
- नए नियमों के तहत प्रभावी MACP तिथि (01.04.2023) और विलम्ब की गणना को जानना।
- विशेष परिस्थितियों में सरकारी नियमों के नवीनतम अपडेट की आवश्यकता को पहचानना।
एडमिन पैनल: https://t.me/DailyEduMagzine
Telegram Join Link: https://t.me/sarkariserviceprep
📥 Download Zone:
📌 Useful for Exams:
- UPSC | RPSC | SSC | REET | Patwar | LDC
- All India Competitive Exams
✅ Note: Don’t forget to share this post with your friends and join our Telegram for regular updates.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया टिप्पणी करते समय मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का स्पैम, अपशब्द या प्रमोशनल लिंक हटाया जा सकता है। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है!