शिक्षक मार्गनिर्देशिका मार्च 2026: SI GPF RGHS कटौती दरें, वेतन बिल एवं IFMS 3.0 पेंशन प्रक्रिया |

📅 मंगलवार, 10 मार्च 2026 📖 पूरा लेख
शिक्षक मार्गनिर्देशिका | अंक 1 | 10 मार्च 2026 | SI GPF RGHS वेतन बिल APAR पेंशन | SSP™
🏫 प्रथम अंक
दिनांक: 10 मार्च 2026
वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतिम माह
शिक्षक मार्गनिर्देशिका
📘 राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं शिक्षक सेवा सहायिका  |  SSP™ SarkariServicePrep.com
📅 अंक: 01 | मार्च 2026 🏛️ क्षेत्र: राजस्थान 📂 विषय: वेतन · SI · GPF · RGHS · APAR · पेंशन 🌐 sarkariserviceprep.com
💰
मार्च 2026 वेतन बिल – महत्वपूर्ण निर्देश
वित्तीय वर्ष 2026-27 प्रारंभ | DDO हेतु अनिवार्य चेकलिस्ट
📢 ध्यान रखें: मार्च 2026 का वेतन अप्रैल 2026 में देय होगा और यह नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आएगा। अतः इस माह से ही नई आयकर गणना एवं सभी कटौतियां अपडेट करना अनिवार्य है।

📊 अनिवार्य अपडेट – बिल प्रोसेस से पहले

  • 1
    आयकर (Income Tax) गणना: नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुसार Income Tax की गणना पुनः नए सिरे से शुरू करें। पुराना टैक्स डेटा क्लियर कर नया Projection भरें।
  • 2
    राज्य बीमा (SI): कर्मचारी की Basic Pay के अनुसार सही SI स्लैब चुनें। घोषणा पत्र ऑनलाइन सबमिट करवाएं।
  • 3
    GPF कटौती: मूल वेतन के स्लैब अनुसार न्यूनतम GPF कटौती पोर्टल पर अपडेट करें।
  • 4
    RGHS प्रीमियम: Pay Matrix श्रेणी के अनुसार RGHS की मासिक कटौती अपडेट करें।
  • 5
    HRA/CCA भत्ते: यदि कर्मचारी का पदस्थापन स्थान बदला है तो HRA/CCA की सही दरें लगाएं – गलती की जिम्मेदारी DDO की होगी।
⚠️ DDO की जिम्मेदारी: IFMS 3.0 केवल एक Platform है। भत्तों के गलत भुगतान या कटौतियों की त्रुटि के लिए DDO व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। ऑडिट रिकवरी एवं विभागीय कार्यवाही का जोखिम रहेगा।

📎 विस्तृत DDO चेकलिस्ट: sarkariserviceprep.com

🛡️
राज्य बीमा (SI) – सम्पूर्ण कटौती गाइड
आदेश 13/03/2020 | मार्च 2026 अपडेट | प्रथम एवं अधि घोषणा पत्र

📊 वर्तमान SI कटौती दरें (Basic Pay आधारित)

# Basic Pay स्लैब (₹) मासिक SI प्रीमियम (₹)
122,000 तक800
222,001 – 28,5001,200
328,501 – 46,5002,200
446,501 – 72,0003,000
572,001 से अधिक5,000
6अधिकतम सीमा7,000

* वर्ष 2026 में यदि सरकार नई दरें जारी करे तो तदनुसार अपडेट करें।


📋 महत्वपूर्ण नियम – SI कटौती

  • प्रथम घोषणा पत्र: प्रोबेशन पूर्ण होने के बाद अगले मार्च से SI की प्रथम कटौती शुरू। कार्मिक SSO ID से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरे।
  • जोखिम तिथि: प्रथम घोषणा में 01/04/2026 जोखिम तिथि अनिवार्य। गलत दर्ज हो तो Edit विकल्प से तुरंत सुधारें।
  • अधि घोषणा पत्र (Further Contract): 55 वर्ष से कम आयु के कर्मचारी स्वेच्छा से 1-2 स्टेप आगे की कटौती बढ़ा सकते हैं।
  • 55 वर्ष या अधिक आयु (01.04.2026): SI कटौती यथावत रहेगी – बढ़ाई नहीं जाएगी, रिस्क कवर बंद।
  • कटौती कम नहीं होगी: किसी भी कारण से वर्तमान SI कटौती घटाई नहीं जा सकती।
  • वेतनवृद्धि से स्लैब बदले: जुलाई 2025 / जनवरी 2026 वेतनवृद्धि से स्लैब बढ़ा हो तो Next मार्च से कटौती अपडेट – अधि घोषणा की जरूरत नहीं।
  • 5वाँ/6ठा वेतनमान: जब तक 7वें में Fixation न हो, SI कटौती यथावत। Fixation के बाद एरियर से अंतर कटेगा।
  • SIPF ID ट्रांसफर: घोषणा पत्र से पहले SIPF Employee ID वर्तमान DDO के पास होनी चाहिए।
✅ DDO क्या करें: प्रथम/अधि घोषणा पत्र के आधार पर IFMS 3.0 पर DDO लॉगिन से SI कटौती Add/Edit करें। सर्विस डिटेल्स, Basic Pay एवं Nominee Details पहले जाँचें।
📦
सामान्य प्रावधायी निधि (GPF)
मार्च 2026 | न्यूनतम कटौती अपडेट | IFMS 3.0

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत पर GPF की न्यूनतम कटौती अपडेट करना अनिवार्य है।

  • अपनी वर्तमान Basic Pay के अनुसार निर्धारित न्यूनतम GPF स्लैब की जाँच करें।
  • यदि वेतन वृद्धि से नया स्लैब लागू होता है तो GPF कटौती IFMS 3.0 पर अपडेट करें।
  • GPF कटौती कर्मचारी की इच्छा से बढ़ाई जा सकती है – न्यूनतम से कम नहीं होगी।
  • DDO लॉगिन से प्रत्येक कर्मचारी की GPF कटौती की जाँच मार्च बिल प्रोसेस से पहले करें।
📌 नोट: GPF खाता संख्या और नामांकन विवरण भी IFMS 3.0 पर अपडेट रखें।
🏥
RGHS – राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना
कटौती अपडेट | दवाइयाँ | जाँचें | शिकायत प्रक्रिया
📢 मार्च 2026 अपडेट: RGHS की मासिक कटौती Basic Pay के Pay-Matrix स्लैब अनुसार IFMS 3.0 पर अपडेट करना अनिवार्य है।

🏥 सरकारी अस्पताल में उपलब्ध निःशुल्क सुविधाएं

  • दवाइयाँ: मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना – अधिकांश दवाइयाँ मुफ्त। RGHS OPD Wallet में दर्ज नहीं होतीं।
  • जाँचें: मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना – सरकारी अस्पताल की जाँचें मुफ्त, RGHS Wallet में नहीं जोड़ी जातीं।
  • Private Lab जाँच: केवल NAC (Not Available Certificate) मिलने पर RGHS Listed Centre में Cashless जाँच होगी।

💊 RGHS के तहत दवाइयाँ कैसे लें?

  • 1RGHS Listed निजी अस्पताल के डॉक्टर से पर्चा बनवाएं (जहाँ दवा की दुकान हो) – Cashless दवाइयाँ मिलेंगी।
  • 2Home Delivery: कुछ RGHS Listed Medical Stores घर पर दवा भेजते हैं – तय दूरी तक निःशुल्क।
  • 3जिला थोक सहकारी उपभोक्ता भंडार / CONFED की दुकानें (जयपुर) से भी दवाइयाँ मिलती हैं।
  • 4Refrigerated दवाइयाँ दूर भेजना संभव नहीं – स्वयं लानी होंगी।
❗ महत्वपूर्ण: RGHS में देय दवाइयाँ नकद भुगतान करके न लें – Reimbursement नहीं मिलेगा। केवल Non-RGHS (अदेय) दवाइयाँ ही नकद खरीदें।

📝 शिकायत कैसे करें?

Medical Store दवा न दे, कम दे या मना करे तो:

  • लिखित शिकायत करें → कार्यवाही न हो तो जिला उपभोक्ता मंच → आवश्यक हो तो Rajasthan High Court (जयपुर/जोधपुर) रिट।
  • RGHS Connect App में Listed Medical Stores के Contact Number देखें।
🚌
TA Bill – IFMS 3.0 पर ऑनलाइन प्रक्रिया
01 मार्च 2026 से अनिवार्य | यात्रा भत्ता बिल ऑनलाइन
✅ लाइव: IFMS 3.0 पर TA Bill (यात्रा भत्ता) की प्रक्रिया 01 मार्च 2026 से पूरी तरह ऑनलाइन अनिवार्य है।

📘 आपकी मदद के लिए (SSP™ पर उपलब्ध)

  • तकनीकी समाधान: Portal Error का सरल समाधान
  • Step-by-Step Guide: बिल बनाने एवं दस्तावेज Upload करने का Tutorial
  • त्वरित अपडेट: DTA के नए आदेश सबसे पहले
📌 सलाह: बिल Submit करने से पहले IFMS 3.0 Portal पर अपनी Service Details एक बार जरूर जाँचें। कोई बिल लंबित न रहे – हम हर अपडेट पर नज़र बनाए हैं।
👴
पेंशन – Life Certificate अपडेट
फरवरी 2026 पेंशन रुकी हो तो यह करें | IFPMS 2.1

❓ फरवरी 2026 की पेंशन नहीं आई? कारण एवं समाधान:

  • 1IFPMS 2.1 पर पेंशन स्लिप में Life Certificate Status जाँचें। यदि Validity 30/11/2025 तक दिख रही है तो नया Life Certificate जरूरी है।
  • 2किसी भी कार्मिक की SSO ID से ऑनलाइन Life Certificate सबमिट करें – सामान्यतः तुरंत Approved।
  • 3ऑफलाइन: राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कर कोष/उपकोष कार्यालय में जमा करें।
  • 4Approved होने पर Validity 30/11/2026 तक हो जाएगी।
  • 5अगले महीने से पेंशन पुनः नियमित।
📁
APAR डोजियर – Senior Teacher DPC निर्देश
निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर | 2014-15 से 2024-25
📢 DPC हेतु: वरिष्ठ अध्यापक की DPC के लिए वर्ष 2014-15 से 2024-25 तक की APAR मांगी गई है – कैंप दिवस में ही प्रस्तुत करनी होगी।

📋 APAR डोजियर – क्रम एवं प्रारूप

अवधिप्रकारप्रारूप
2014-15 से 2019-20ऑफलाइन APARमूल प्रति
2020-21 से 2024-25ऑनलाइन APARPrint (केवल ऑनलाइन स्वीकार)

⚠️ विशेष ध्यान दें

  • नाम/Employee ID: Shala Darpan से मिलान करें। भिन्नता हो तो कार्यालय को सूचित करें।
  • सेवानिवृत्त/VRS: ऑनलाइन APAR नहीं भरी तो ऑफलाइन APAR भेजें।
  • मृत कार्मिक: जब तक कार्यरत थे, उस सत्र तक की ऑफलाइन APAR भेजें।
  • निलंबित कार्मिक: निलंबन सत्र का No Report Certificate + निलंबन अवधि स्पष्ट लिखें।
  • APAR एकमुश्त: ब्लॉक कार्यालय से एकमुश्त भेजें – विद्यालय से सीधे नहीं।
  • स्थानांतरण: वर्तमान ब्लॉक से APAR भेजें। अंतर-जिला हो तो अलग सूची भेजें।
  • ब्लॉक ई-हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र: Employee ID का Shala Darpan से मिलान की पुष्टि।
  • ऑनलाइन APAR लंबित हो: प्रतिवेदक/समीक्षक स्तर पर तुरंत पूर्ण करवाएं।
⚠️ Chronological Order: 2014-15 (सबसे पहले) से 2024-25 (अंत में) – बढ़ते क्रम में डोजियर तैयार करें।
📄
SI बीमा दावा – सेवानिवृत्ति 01.04.2026
जन्मतिथि 01.04.1966–31.03.1967 | SSO ID दस्तावेज अपलोड
📢 किन्हें लागू: जो कार्मिक 01.04.2026 से 31.03.2027 के बीच सेवानिवृत्त होंगे और जिनकी जन्मतिथि 01.04.1966 से 31.03.1967 के बीच है।

📄 SSO ID से E-BEG में अपलोड करें

  • 1बीमा पासबुक (शुरू से अंत तक) की PDF
  • 2पॉलिसी बॉन्ड (आगे-पीछे) की PDF
  • 3पदस्थापन विवरण (Posting Details) की PDF
  • 4बैंक पासबुक / Cancel Cheque की PDF
⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश:
• सभी दस्तावेज Employee ID (RJAJ) के E-BEG में अपलोड करें
• जनवरी 2026 में ही Online बीमा क्लेम आवेदन करना था
• बीमा प्रीमियम दिसंबर 2025 देय (जनवरी 2026 तक) ही कटवाएं
• इसके बाद प्रीमियम कटौती करवाएं
🏛️
IFMS 3.0 – पेपरलेस पेंशन प्रक्रिया 2026
Finance Department, Rajasthan | 09 मार्च 2026 आदेश | समयबद्ध व्यवस्था

👤 कर्मचारी (Upcoming Pensioner) को क्या करना है?

180
दिन पहले

SSO ID Employee Self Service पर पेंशन डेटा स्वतः दिखेगा

60
दिन पहले

ई-पेंशन सेट (Bank, Photo, Nomination, Commutation) जमा

0
रिटायरमेंट दिन

Digital PPO/GPO/CPO Portal से Download

⚠️ Commutation विकल्प: यदि 60 दिन पहले तक Commutation विकल्प नहीं चुना तो System मान लेगा – Commutation नहीं चाहिए

🏢 कार्यालयाध्यक्ष (HO) की जिम्मेदारी

  • 2 वर्ष पहले: पेंशन प्रकरण तैयारी शुरू।
  • 8 माह पहले: Form-5 व 5(क) भरवाकर सत्यापन।
  • रिटायरमेंट माह की 15 तारीख: ई-पेंशन सेट Digital Sign सहित पेंशन विभाग को भेजें।
  • Auto-Relieving: HO रिलीव न करे तो System स्वतः रिलीव करेगा।

⚡ IFMS 3.0 स्मार्ट सुविधाएं

  • Deemed Approval: 6 कार्य दिवस में फाइल आगे न बढ़े तो Auto-Forward।
  • Provisional Pension: गंभीर जाँच लंबित हो तो Rule 86/90 के तहत अस्थायी पेंशन तुरंत।
  • Annual Life Certificate: हर नवंबर में ऑनलाइन जीवन प्रमाण + आय/रोजगार प्रमाण।
💸 देरी पर दंड: ₹250/दिन (न्यूनतम ₹500) आर्थिक दंड। ब्याज की वसूली दोषी अधिकारी से। Rule-17 मामलों में पेंशन नहीं रुकेगी।

🔗 ifms.rajasthan.gov.in  |  विस्तृत गाइड: sarkariserviceprep.com

SSP™ शिक्षक मार्गनिर्देशिका | अंक 1 | 10 मार्च 2026

प्रकाशक: SarkariServicePrep.com  |  यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन हेतु है। आधिकारिक निर्णय हेतु मूल शासनादेश एवं संबंधित विभाग से परामर्श लें।

© 2026 SarkariServicePrep.com – All Rights Reserved | SSP™ | Jodhpur, Rajasthan

✍️ लेखक: सुरेंद्र सिंह चौहान
पूर्व शिक्षा अधिकारी, राजस्थान · 1991–2025 · शिक्षण, प्रशिक्षण एवं प्रशासन · परिचय
विज्ञापन

📤 शेयर करें:

नियम, आदेश और सेवा-संबंधी अपडेट

सत्यापित जानकारी के लिए वेबसाइट सेव करें और अपडेट पढ़ते रहें।

Home →

💬 टिप्पणियाँ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया टिप्पणी करते समय मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का स्पैम, अपशब्द या प्रमोशनल लिंक हटाया जा सकता है। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है!