डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 2026 स्कूल गतिविधियाँ आदेश | Ambedkar Jayanti 2026 School Activity Order Rajasthan

📅 बुधवार, 8 अप्रैल 2026 📖 3-5 min read
SARKARISERVICEPREP.COM

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 2026 पर 13 अप्रैल को स्कूलों में होंगी विशेष गतिविधियाँ, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का आवश्यक आदेश

राजस्थान के राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के अवसर पर संविधान प्रस्तावना वाचन, पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश जारी।

राजस्थान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2026 के अवसर पर विद्यालय स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की ओर से आवश्यक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को राज्य के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है।

इस आदेश का उद्देश्य डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा तथा भारतीय संविधान के मूल्यों के प्रति जनसामान्य, विद्यार्थियों और विद्यालय समुदाय में जागरूकता बढ़ाना है।

एक नजर में

  • आदेश जारीकर्ता: कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर
  • मुख्य अवसर: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2026
  • विद्यालय गतिविधियों की तिथि: 13 अप्रैल 2026
  • मुख्य गतिविधियाँ: संविधान प्रस्तावना वाचन, पेंटिंग, निबंध/भाषण प्रतियोगिता
  • पालना रिपोर्ट भेजने की अंतिम समय सीमा: 13.04.2026 शाम 05:00 बजे तक
  • रिपोर्ट हेतु ई-मेल आईडी: [email protected]

WORD BY WORD आदेश

नीचे आदेश की सामग्री को सरल पठनीय रूप में क्रमबद्ध किया गया है, ताकि विद्यालय, अधिकारी और शिक्षक इसे सीधे उपयोग कर सकें।

(अत्यावश्यक / आज ही)

कार्यालय—निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर

क्रमांक : शिविरा—माध्य / मा—स / विविध दिवस (30) / वी—2 / 2026

दिनांक : As in E-Sign

समस्त संभागीय संयुक्त निदेशक,

स्कूल शिक्षा।

विषय :— डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, 2026 के अवसर पर दिनांक : 11.04.2026 से 14.04.2026 तक कार्यक्रम आयोजित करवाने बाबत।

प्रसंग :— अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर का पत्र क्रमांक : एफ.1(8)( ) समा. / समाजअधि / 20263471 जयपुर, दिनांक : 07.04.2026

उपर्युक्त विषयान्तर्गत प्रासंगिक पत्रानुसार भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा से जन सामान्य को अवगत तथा जागरूक किये जाने की महती आवश्यकता है, उक्त क्रम में राज्य सरकार के सक्षम स्तर पर लिये गये निर्णय के अनुसार 14 अप्रैल, 2026 को डॉ बी.आर. अंबेडकर जयंती समारोह को भव्य रूप से सम्पूर्ण राज्य में आयोजित किया जाना है।

इसी सम्बन्ध में दिनांक : 11 से 14 अप्रैल, 2026 तक राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों / गतिविधियों का आयोजन प्रासंगिक योजनानुसार सम्बन्धित विभागों के माध्यम से किया जाना है।

अतः प्रासंगिक पत्रानुसार वांछित कार्यवाही के क्रम में निर्देशित किया जाता है कि आप अपने क्षेत्राधिकार के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में दिनांक : 13 अप्रैल, 2026 (अंबेडकर जयंती के पूर्व दिवस पर) को अग्रांकितानुसार गतिविधियों / कार्यक्रमों का सफल एवं सुचारू आयोजन कर, प्रदत्त विभागीय दायित्वों को सुनिश्चित करें :—

निर्धारित गतिविधियाँ / कार्यक्रम

  1. प्रार्थना सभा के अन्तर्गत संविधान की प्रस्तावना का वाचन
  2. पेंटिंग प्रतियोगिता
  3. “डॉ भीमराव अंबेडकर / भारतीय संविधान” के सम्बन्ध में निबंध लेखन / भाषण प्रतियोगिता

दिनांक : 13 अप्रैल, 2026

इसी क्रम में निर्देशित किया जाता है कि आप उल्लिखितानुसार गतिविधियों / कार्यक्रमों की समेकित पालना रिपोर्ट, दिनांक : 13.04.2026 को ही सायं : 05:00 बजे तक अग्रांकितानुसार निर्धारित प्रारूप में इस कार्यालय की सम्बन्धित ई—मेल आई.डी. [email protected] पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवायी जानी सुनिश्चित करेंगे :—

निर्धारित प्रारूप

  • कार्यक्रम / गतिविधि ..... ‘डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती—2026’ .......
  • जिले का नाम .............................................
  • कुल विद्यालय संख्या (राजकीय एवं गैर राजकीय) ................
  • आयोजन में सम्मिलित कुल विद्यालय संख्या ................
  • चित्रकला / पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल विद्यार्थियों की भागीदारी ................
  • निबंध लेखन / भाषण प्रतियोगिता में कुल विद्यार्थियों की भागीदारी ................
  • संविधान की प्रस्तावना के वाचन में कुल सहभागियों (विद्यार्थियों, विद्यालय स्टॉफ एवं अभिभावकों) की भागीदारी ................

उक्तानुसार दिशा—निर्देश आप अपने क्षेत्राधिकार में जारी करवाते हुए, प्रदत्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करवें।

इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

संलग्न : यथोक्त।

(सीताराम जाट)
आई.ए.एस.
निदेशक माध्यमिक शिक्षा
राजस्थान, बीकानेर एवं पदेन
अति. राज्य परियोजना निदेशक (वरिष्ठ)
समग्र शिक्षा अभियान (समसा)

स्कूल में करणीय कार्य

विद्यालय प्रमुख, संस्था प्रधान, प्रधानाचार्य, पीईईओ, यूसीईईओ, सीबीईओ और संबंधित प्रभारी निम्न कार्य सुनिश्चित करें:

  • 13 अप्रैल 2026 को प्रार्थना सभा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाएं।
  • विद्यालय स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करें।
  • “डॉ भीमराव अंबेडकर / भारतीय संविधान” विषय पर निबंध लेखन या भाषण प्रतियोगिता आयोजित करें।
  • गतिविधियों में अधिकतम छात्र भागीदारी सुनिश्चित करें।
  • संभव हो तो विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों की भी सहभागिता दर्ज करें।
  • कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद निर्धारित प्रारूप में समेकित रिपोर्ट तैयार करें।
  • रिपोर्ट उसी दिन 13.04.2026 को शाम 05:00 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें।
  • रिपोर्ट भेजने की ई-मेल आईडी: [email protected]

विशेष ध्यान दें: आदेश राजकीय एवं गैर राजकीय दोनों प्रकार के विद्यालयों के लिए लागू स्वरूप में प्रसारित किया जाना है। इसलिए निजी विद्यालयों तक भी निर्देश समय पर पहुंचाना आवश्यक है।

रिपोर्ट भेजते समय क्या शामिल करें

  • जिले का नाम
  • कुल विद्यालय संख्या
  • आयोजन में शामिल विद्यालयों की संख्या
  • पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या
  • निबंध / भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या
  • संविधान प्रस्तावना वाचन में कुल सहभागियों की संख्या

FAQ

यह आदेश किन विद्यालयों के लिए है?

यह निर्देश क्षेत्राधिकार के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में पालनार्थ जारी किया गया है।

विद्यालय में गतिविधियाँ किस दिन आयोजित करनी हैं?

विद्यालयों में निर्धारित गतिविधियाँ 13 अप्रैल 2026 को आयोजित करनी हैं।

कौन-कौन सी गतिविधियाँ अनिवार्य हैं?

संविधान की प्रस्तावना का वाचन, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा डॉ भीमराव अंबेडकर / भारतीय संविधान विषय पर निबंध या भाषण प्रतियोगिता।

पालना रिपोर्ट कब तक भेजनी है?

समेकित पालना रिपोर्ट 13.04.2026 को शाम 05:00 बजे तक भेजनी है।

पालना रिपोर्ट किस ई-मेल पर भेजनी है?

रिपोर्ट [email protected] पर भेजनी है।

मूल आदेश

मूल आदेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 2026 के अवसर पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक कार्यक्रम आयोजित कराने का संदर्भ दिया गया है, जबकि विद्यालय स्तर पर 13 अप्रैल 2026 को विशेष गतिविधियाँ आयोजित कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में संविधान की प्रस्तावना वाचन, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा निबंध / भाषण प्रतियोगिता के आयोजन और उसी दिन शाम 5 बजे तक समेकित रिपोर्ट प्रेषित करने की बाध्यता दर्ज है।

नोट: कृपया मूल विभागीय आदेश का अध्ययन करे क्योंकि त्रुटि पर हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें

अंबेडकर जयंती, संविधान और भारतीय संविधान सभा से जुड़े महत्वपूर्ण लेख

14 अप्रैल 2026 अंबेडकर जयंती पर केंद्र सरकार अवकाश

केंद्र सरकार द्वारा 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती पर घोषित अवकाश से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें।

अंबेडकर जयंती 2026 पर स्कूल गतिविधियों का राजस्थान आदेश

राजस्थान के स्कूलों में 13 अप्रैल 2026 को संविधान प्रस्तावना वाचन, पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिता के निर्देश जानें।

भारतीय संविधान सभा 1946 से 1950 तक

संविधान सभा की स्थापना, गठन, प्रमुख सदस्य, कार्यकाल और संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को विस्तार से समझें।

भारत का संविधान: Complete Guide

भारतीय संविधान की मूल संरचना, विशेषताएँ, प्रस्तावना, निर्माण प्रक्रिया और प्रमुख अनुच्छेदों की आसान हिंदी में विस्तृत गाइड।

📤 शेयर करें:

💼

सरकारी नौकरी की तैयारी करें!

SSC, Railway, Bank, UPSC के लिए

Visit Now →

💬 टिप्पणियाँ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया टिप्पणी करते समय मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का स्पैम, अपशब्द या प्रमोशनल लिंक हटाया जा सकता है। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है!