🏖️ अवकाश, उपार्जित अवकाश एवं पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र संबंधित निर्देश
📌 अवकाश नियम व पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया – राजस्थान सरकारी कर्मचारियों हेतु महत्वपूर्ण दिशानिर्देश 2025
❓ प्रश्न – मध्यावधि और शीतकालीन अवकाश के साथ आकस्मिक अवकाश देय है या नहीं?
उत्तर: वित्त विभाग आदेश क्रमांक EDB/PER/6128/3308/62 दिनांक 28.09.1962 के अनुसार:
शिक्षा निदेशक महोदय (प्रा.मा.) बीकानेर के पत्र दिनांक 17.07.1972 एवं उपसचिव शिक्षा (ग्रुप-2) के आदेश दिनांक 02.09.1972 के प्रत्युत्तर में वित्त विभाग के स्पष्टीकरण दिनांक 13.10.1972 में कहा गया:
वित्त विभाग ज्ञापन क्रमांक एफ.1(23)एफडी(नियम)/69, दिनांक 02.02.1971 के अनुसार: वेकेशन (ग्रीष्मावकाश) के क्रम में आकस्मिक अवकाश देय नहीं है।
📌 स्पष्ट है कि केवल ग्रीष्मकालीन अवकाश को ही वेकेशन माना गया है, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश को वेकेशन नहीं माना गया है। अतः इन अवकाशों के पूर्व या पश्चात आकस्मिक अवकाश लिया जा सकता है।
शिविरा पत्रिका मई-जून 1978 में निदेशक महोदय से “सीधी बातचीत” कॉलम में भी स्पष्ट किया गया है कि: मध्यावधि/शीतकालीन अवकाश को वेकेशन नहीं माना गया है, अतः इन अवधि में RSR 92(B) के तहत उपार्जित अवकाश देय नहीं है।
❓ क्या शिक्षा विभाग में दीपावली, शीतकालीन, ग्रीष्मकालीन अवकाश के प्रारंभ या अंत में उपस्थिति अनिवार्य है?
हाँ, प्रारंभ या अंत में किसी एक कार्यदिवस पर उपस्थिति अनिवार्य है। आकस्मिक अवकाश अवकाश के पूर्व/पश्चात स्वीकृत नहीं हो सकते। अन्य प्रकार का अवकाश केवल एक ओर (पूर्व या पश्चात) ही स्वीकृत हो सकता है।
🧓 पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र अपलोड प्रक्रिया (SSO के माध्यम से)
राजस्थान सरकार ने पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र अपलोड की प्रक्रिया को सरल किया है। अब राज्य सेवक कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी छोड़कर) किसी भी पेंशनर का जीवन प्रमाण पत्र अपनी SSO ID से अपलोड कर सकते हैं।
📋 चरणबद्ध प्रक्रिया:
- SSO ID में लॉगिन करें → IFMS 3.0 पर जाएं।
- Employee Self Service (ESS) पर क्लिक करें।
- Pensioner Life Certificate को सेलेक्ट करें।
- PPO नंबर व बैंक खाते के अंतिम 4 अंक डालें।
- पेंशनर का विवरण एवं प्रमाण पत्र स्क्रीन पर दिखेगा।
- Approve & eSign पर क्लिक करें।
- आधार नंबर डालें → OTP आएगा → दर्ज करें।
- डिजिटल हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र स्क्रीन पर दिखेगा।
- Submit पर क्लिक करें।
- प्रमाण पत्र सीधे IFMS में लिंक हो जाएगा।
Telegram Join Link: https://t.me/sarkariserviceprep
📥 Download Zone:
📌 Useful for Exams:
- UPSC | RPSC | SSC | REET | Patwar | LDC
- All India Competitive Exams
✅ Note: Don’t forget to share this post with your friends and join our Telegram for regular updates.
🏛️ Rajasthan Pension Rules & Portal — Complete Guide Hub
यह लेख Rajasthan Civil Service Pension Rules से संबंधित व्यापक श्रृंखला का हिस्सा है। नीचे दिए गए सभी लेख पढ़कर आप Pension Rules, PPO, Family Pension, Commutation, Pension Portal और अन्य प्रक्रियाओं को पूरी तरह समझ सकते हैं।
- Rajasthan Civil Service Pension Rules 1996 — Complete Guide
- Types of Pension under Rajasthan Civil Service Rules
- Rajasthan Civil Pension Calculation Method
- Rajasthan Family Pension Rules 1996 Guide
- Pension Commutation Rules Rajasthan
- Rule 80–81 Retirement Pension Procedure
- Pension Investigation & Benefit Rules
- Pension Slip & Form 16 Download Process
- Life Certificate Rules for Pensioners
- Rajasthan Pension Forms & Updates
- Rajasthan Pension Portal — PPO Download Guide
- PPO Correction Process (Name / DOB Change)
- PPO Name Change after Remarriage
- RSR Rule 67 — Rajasthan Pension Rules
- Rajasthan Pension Department Meeting 2026
- NPS Withdrawal Rules Amendment 2025
यह श्रृंखला Rajasthan Pension Rules, PPO Process, Family Pension, Commutation और Pension Portal से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया टिप्पणी करते समय मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का स्पैम, अपशब्द या प्रमोशनल लिंक हटाया जा सकता है। आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है!